ये योगासन और प्राणायाम बनाएंगे बच्चों को मजबूत

ये योगासन और प्राणायाम बनाएंगे बच्चों को मजबूत

सेहतराग टीम

आज के जमाने में अगर स्वस्थ्य रहना है तो रोजाना योग करना काफी फायदेमंद है। इसलिए तो योग अब भारत से निकलकर पूरे विश्व में अपनी पहचान बना चुका है। अब केवल भारत वासियों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए पहली पंसद बन चुका है योग। वहीं अब योग को भारत में पढ़ाया जाना भी जरूरी कर दिया गया है। यह भारत के बच्चों के लिए काफी जरूरी भी था। क्योंकि अगर रोजाना बच्चे योग करेगें तो वो सेहदमंद रहेगें। इससे वह आगे ठीक राह पर बढ़ पाएगें। तो आइए जानते है बच्चो को मजबूत करने के लिए कुछ योगासन के बारे में-

पढ़ें- पूर्ण व्यायाम है सूर्य नमस्कार, जानें इसके फायदे, आसन और विधियां

ये योगासन बनाएंगे बच्चों को मजबूत (Yogasan For Kids Strong Body in Hindi):

सर्वांगासन

  • ब्रेन में एनर्जी का फ्लो बढ़ाता है
  • एजिंग को रोकने में सहायक
  • शारीरिक संतुलन ठीक रहता है

तिर्यक ताड़ासन

  • रोज करने से शरीर लचीला होता है
  • कमर की चर्बी पूरी तरह से खत्म हो जाती है
  • कद बढ़ाने में भी मदद मिलती है
  • वजन घटाने में मदद मिलती है
  • मन को शांत रखने में सहायक

हलासन

  • पाचन सुधारने में मदद करता है
  • मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है
  • वजन घटाने में मदद करता है
  • शुगर लेवल को कंट्रोल करता है
  • रीढ़ की हड्डी में लचीलापन बढ़ाता और कमर दर्द में आराम मिलता है
  • स्ट्रेस और थकान से दूर करता है
  • दिमाग को शांति मिलती है
  • थायरॉयड ग्रंथि से जुड़ी समस्याओं को खत्म करने में मददगार

चक्रासन

  • पेट की चर्बी और मोटापा कम करता है
  • डिप्रेशन, चिंता और तनाव कम करता है
  • इम्यूनिटी बूस्ट करता है

शीर्षासन

  • रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
  • कार्यक्षमता को बढ़ाकर एनेर्जेटिक बनाता है
  • दिमाग में ब्लड सर्कुलेट करता है
  • पिट्यूटरी और पीनियल ग्रंथियों का स्राव नियमित करता है
  • स्मरण शक्ति, एकाग्रता, उत्साह, स्फूर्ति, निडरता, आत्मविश्वास और धैर्य बढ़ाता है

पश्चिमोत्तानस

  • रीढ़ की हड्डी और कंधों में खिचाव लाता है
  • पाचन अंगों की कार्यक्षमता सही करता है
  • हाईबीपी में असरदार
  • तनाव को कम करता है
  • मोटापा कम करता है

दंड बैठक के लाभ

  • पैरों और जांघों को मजबूती देता है
  • हड्डियां मजबूत और निरोगी गहती है
  • शरीर में नई शक्ति का संचार होता है
  • वजन को नियंत्रण में रखता हैट
  • शरीर को सुंदर और सुडौल बनाता है
  • सीना चौड़ा और भुजाएं मजबूत होती हैं
  • शरीर का संतुलन सुधरता है
  • शरीर के हिसाब से वजन बढ़ता है
  • मसल्स को मजबूत करता है
  • पैर और घुटने शक्तिशाली बनते हैं

मर्कटासन

  • मानसिक शांति प्रदान देता है
  • पेट संबधी रोग दूर करता है
  • कमर की चर्बी को कम करता है
  • शरीर में स्फूर्ति और ताजगी आती है

सूर्य नमस्कार

  • एनर्जी लेवल बढ़ाने में मददगार
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
  • पाचन तंत्र बेहतर रहता है
  • शरीर में लचीलापन आता है
  • स्मरण शक्ति मजबूत होती है
  • वजन बढ़ाने के लिए कारगर
  • शरीर को डिटॉक्स करता है
  • त्वचा में निखार आता है
  • तनाव की समस्या दूर होती है

ये प्राणायाम भी जरूरी (Pranayam For Kids Strong Body in Hindi):

कपालभाति

  • रोजाना सुबह शाम कपालभाति करने से हार्ट ब्लॉकेज की समस्या को दूर किया जा सकता है।
  • मन को शांत रखता है।
  • थायराइड की समस्या से निजात दिलाता है।
  • सिगरेट की लत से छुड़ाने में मददगार है कपालभाति।
  • जिन लोगों को सिगरेट पीने की लत हो जाती है तो उनके फेफड़े ब्लॉक हो जाते हैं। कपालभाति की मदद से फेफड़े की ब्लॉकेज को सही कर सकता है।
  • कपालभाति से क्रॉनिक लिवर, क्रॉनिक किडनी और फैटी लिवर की समस्या दूर होती है।
  • हैपेटाइटिस की समस्या को भी कपालभाति दूर करने में मददगार है।

भस्त्रिका

इस प्राणायाम को रोजाना करने से हाइपरटेंशन, अस्थमा, हार्ट संबंधी बीमारी, टीवी, ट्यूमर, बीपीलिवर सिरोसिस, साइनस, किसी भी तरह की एनर्जी और फेफड़ों के लिए अच्छा माना जाता है। भस्त्रिका करने से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ जाता है। जिसके कारण कैंसर की कोशिकाएं मर जाती हैं। 

उज्जयी

मन शांत रहता है, अस्थमा, टीबी, माइग्रेम, अनिद्रा आदि समस्याओं से दिलाएं निजात।

भ्रामरी

इस आसन को करने से तनाव से मुक्ति के साथ मन शांत रहेगा। ​​

अनुलोम विलोम

  • तनाव को कम करता है।
  • कफ से संबंधित समस्या को दूर करता है।
  • मन को शांत करता है जिससे एकाग्रता बढ़ती है। 
  • दिल को स्वस्थ रखता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है।

उद्गीथ

इस प्राणायाम को करने से पित्त रोग, धातु रोग, उच्च रक्तताप जैसे रोगो से निजात मिलता है।

शीतली

इस आसन को करने से मन शांत होगा, तनाव, हाइपरटेंशन के साथ-साथ एसिडिटी से निजात मिलेगा।

शीतकारी

इस आसन को करने से तनाव, हाइपरटेंशन से निजात मिलता है। इसके साथ ही अधिक मात्रा में ऑक्सीजन अंदर जाती है।

 

इसे भी पढ़ें-

कमर दर्द से हैं परेशान तो करें मकरासन योग, जानें विधि और सभी फायदे

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।